सड़क निर्माण स्थल पर बाघ का अवलोकन, राहगीरों में दहशत,देखिए विडिओ

Must Read


धमतरी। विशाखापट्टनम भारतमाला परियोजना के अंतर्गत धमतरी–नगरी रोड क्रॉसिंग के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान मंगलवार को एक बाघ को खुले आम सड़क किनारे घूमते हुए देखा गया। अचानक बाघ के दिखाई देने से वहां से गुजर रहे वाहन चालक और राहगीर दहशत में आ गए और अपने-अपने वाहनों को रोककर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ कुछ देर तक सड़क किनारे झाड़ियों के आसपास टहलता रहा। इस बीच एक राहगीर ने बाघ की गतिविधियों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है।
बाघ के सड़क निर्माण क्षेत्र में पहुंचने से मजदूरों और निर्माण एजेंसी के कर्मचारियों में भी भय का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए निर्माण कार्य बाधित हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को भी मौके पर अवगत कराया गया।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से सतर्क रहने, भीड़ न लगाने एवं बाघ के बहुत नजदीक जाने से बचने की अपील की है। विभाग ने यह भी कहा है कि क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

युद्ध की आंच का असर छत्तीसगढ़ तक, फल-सब्जी कारोबार को 450 करोड़ रुपये का भारी नुकसान

दुर्ग भिलाई और रायपुर की फल मंडियों में इन फलों के दाम औधें मुंह गिर गए हैं। पिछले साल...

More Articles Like This