चाइनीज मांझे पर बिलासपुर पुलिस का सख्त प्रहार, अवैध बिक्री पर चलेगा कानून का डंडा…

Must Read

बिलासपुर
शहर और जिले में नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस ने चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चाइनीज मांझे की बिक्री एवं भंडारण पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इन निर्देशों के पालन में जिलेभर में संभावित दुकानों, बाजारों एवं विक्रय स्थलों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी है ताकि किसी भी स्थिति में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा आम लोगों तक न पहुंचे।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझा पूर्णतः प्रतिबंधित है और यह अत्यंत घातक साबित हो सकता है। पूर्व में चाइनीज मांझे से दुपहिया वाहन चालकों, पैदल राहगीरों एवं पक्षियों के गंभीर रूप से घायल होने और जानलेवा दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दुकानदार या व्यक्ति चाइनीज मांझे की बिक्री अथवा भंडारण करते हुए पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं चाइनीज मांझे का उपयोग न करें और न ही इसकी खरीद-बिक्री में शामिल हों। यदि कहीं भी चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री की जानकारी मिले, तो तुरंत निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

Indian Air Force AN-32 Crash : असम में बड़ा हादसा…! लैंडिंग के दौरान IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त…एयरबेस पर मचा हड़कंप

नई दिल्ली/जोरहाट, 13 जून। Indian Air Force AN-32 Crash : भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान शनिवार को असम...

More Articles Like This