बस स्टैंड के पास खुलेआम देह व्यापार 2000 में रूम, होटल प्रबंधन लड़कियों से करवा रहा अनैतिक धंधा

Must Read

अम्बिकापुर। एक तरफ पुलिस और प्रशासन शहर को अपराध मुक्त बनाने के दावे कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ शहर के बीचो-बीच खुलेआम अनैतिक देह व्यापार फल-फूल रहा है। ताजा मामला अम्बिकापुर के बस स्टैंड के पास स्थित श्याम लॉज का है, जहां सूत्रों के मुताबिक महज 2000 रुपये में होटल रूम के साथ लड़की उपलब्ध कराई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अम्बिकापुर के कई होटलों में पहले भी अवैध देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है, बावजूद इसके कुछ होटल संचालक कानून को ठेंगा दिखाते हुए इस गोरखधंधे को लगातार चला रहे हैं। श्याम लॉज में चल रहे इस अनैतिक कारोबार का ताजा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह होटल प्रबंधन की मिलीभगत से लड़कियों को होटल के कमरों तक पहुंचाया जा रहा है और देह व्यापार करवाया जा रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके के पास चल रहा है, जहां रोजाना हजारों लोग आते-जाते हैं। इसके बावजूद न तो होटल प्रबंधन को कानून का डर है और न ही पुलिस का।

जब इस गंभीर मामले को लेकर बस स्टैंड चौकी प्रभारी से सवाल किया गया, तो उन्होंने पुलिस बल की कमी का हवाला देकर मामले को टाल दिया। क्या पुलिस की कमजोरी ही इस अवैध धंधे को संरक्षण दे रही है?

अब बड़ा सवाल यह है कि वीडियो जैसे ठोस सबूत सामने आने के बावजूद क्या पुलिस प्रशासन श्याम लॉज के होटल प्रबंधन पर कार्रवाई करेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे होटल पूरे शहर को अनैतिकता का अड्डा बना देंगे और कानून सिर्फ तमाशबीन बनकर रह जाएगा।

- Advertisement -
Latest News

फर्जी पुलिसकर्मियों ने रेड का भय दिखाकर की साढ़े चार लाख की ठगी , सोने की चेन व ब्रेसलेट की जगह थमाया नकली सोने...

कोरबा। शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले निहारिका मार्ग में बाइक सवार चार बदमाशों ने महज तीन मिनट...

More Articles Like This