Sunday, February 15, 2026

कॉलेज जाने निकली छात्रा नहीं लौटी, बंद पड़े क्वार्टर में मिला शव

Must Read

कोरबा : जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत घुड़देवा इलाके में घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवती ने क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.सूचना मिलते ही बाकी मोगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे पर लटक रही युवती के शव को नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की.

बताया जा रहा है कि मृतिका आरती टंडन उम्र लगभग 20 वर्षीय, पिता का नाम अजीत टंडन है आरती मूल रूप से ग्राम जांजगीर चांपा जिले के गुमिया की रहने वाली थी और कोरबा में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी.

बुधवार को वह घर से कॉलेज जाने के नाम पर निकली थी, लेकिन जब देर रात तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.परिजनों को घर में रखे बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत घुड़देवा स्थित पुराने क्वार्टर (B-2/27) की चाबी घर पर नही थी गायब मिली.

शक होने पर जब परिजन नाना अमृत टंडन के उस पुराने क्वार्टर पहुंचे, तो वहां का दरवाजा अंदर से बंद था , मृतिका के भाई द्वारा क्वार्टर के पीछे की ओर जाकर दिवाल फांदकर अंदर घुसकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि आरती का शव पंखे से लटका हुआ है.

आरती बचपन से ही अपने नाना के साथ इसी क्वार्टर में रहकर पढ़ाई करती थी.कुछ समय पहले नाना के SECL से रिटायर होने के बाद गांव (गुमिया) शिफ्ट हो गया था और यह क्वार्टर बंद पड़ा था.

इधर घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना से पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंची।स्थानीय SECL अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है.आज (गुरुवार) शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया परिजन के सुपुर्द किया.

मृतिका छात्रा के पिता अजीत टण्डन ने बताया कि आरती की माने किसी बात को लेकर समझने के उद्देश्य से उसे फटकार लगाई थी इसके बाद कॉलेज जाने के नाम से घर से निकली हुई थी लेकिन उन्हें इतना अंदेशा नहीं था कि वह यह आत्मघाती कदम उठा लेगी.

आरती पढ़ने लिखने में होशियार थी और 12वीं पास करने के बाद बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कोरबा में कर रही थी.

क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं.आखिर एक होनहार छात्रा ने अपने ही पुराने घर में जाकर इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पुलिस परिजनों और सहेलियों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके.

पुलिस ने युवती का मोबाइल भी मौके से जप्त किया है, आगे बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा कि मामला क्या है। जांच उपरांत ही हकीकत सामने आयेगा.

- Advertisement -
Latest News

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक का चालाकी को खरसिया पुलिस ने बेनकाब, देखिए विडिओ

वर्ष 2019 से रोड टैक्स नहीं पटाने पर 2021 से बदल दी गई थी नंबर प्लेटरायगढ़, 15 फरवरी । खरसिया...

More Articles Like This