Sunday, February 15, 2026

Dry Day Demand : गांधी पुण्यतिथि पर शराब बिक्री का विरोध…! युवा कांग्रेस ने आबकारी मंत्री का पुतला फूंका…देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा, 30 जनवरी। Dry Day Demand : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जैसे पवित्र अवसर पर जिले में शराब की बिक्री जारी रहने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखा विरोध देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर युवा कांग्रेस कोरबा शहर द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कोरबा विधायक एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के खिलाफ आक्रोश जताया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस दिन पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है, उसी दिन शराब की दुकानें खुली रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। यह फैसला न केवल गांधी जी के नशामुक्ति के आदर्शों के विरुद्ध है, बल्कि कोरबा की जनता और छत्तीसगढ़ महतारी की भावनाओं का भी अपमान है।

प्रदर्शन के दौरान टी.पी. नगर स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के सामने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आबकारी मंत्री होने के नाते श्री देवांगन की नैतिक जिम्मेदारी थी कि गांधी पुण्यतिथि पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाता, लेकिन ऐसा न कर सरकार ने अपनी असंवेदनशीलता उजागर की है।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी राष्ट्रीय और ऐतिहासिक महत्व के दिनों पर शराब की बिक्री बंद नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘नशे से नहीं, संस्कार से बनेगा छत्तीसगढ़’ जैसे नारे लगाकर सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This