Sunday, February 15, 2026

कोरबा में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक हफ्ते में 59 आरोपी दबोचे गए

Must Read

कोरबा।    कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों पर जिले के सभी अनुभागों और थाना/चौकी प्रभारियों ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया।

इस कार्रवाई के दौरान 24 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 9 स्थायी वारंटी थे। विभिन्न मामलों में कुल 33 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी पहले से फरार थे और अदालत द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे।

एक सप्ताह के अंदर पुलिस ने अब तक कुल 59 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने कहा कि यह अभियान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जारी रहेगा।

पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि वे शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब के निर्माण/बिक्री की जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाना/चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This