केंद्रीय बजट 2026-27 से विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मिली नई मजबूती: राजेश राठौर”

Must Read

रायपुर  भारतीय जनता पार्टी के कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष, कोरबा श्री राजेश राठौर ने संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट की सराहना करते हुए इसे “गांव, गरीब और किसान के सशक्तिकरण का बजट” बताया है। श्री राजेश राठौर ने कहा कि यह बजट न केवल आम जनता के हितों की सुरक्षा करता है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “विकसित भारत” के संकल्प को भी नई मजबूती प्रदान करता है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट वास्तव में “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण विज़न डॉक्यूमेंट है और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
राजेश राठौर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट आर्थिक विकास की गति को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। बजट में विकसित भारत की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी प्रस्तुति है, जो देश के हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की क्षमता रखती है।
उन्होंने कहा कि बजट में गांवों के विकास, किसानों की आमदनी बढ़ाने, गरीबों के जीवन स्तर में सुधार और युवाओं के लिए अवसर सृजन पर विशेष फोकस दिखाई देता है। इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े प्रावधान देश की जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचेगी।
अंत में कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केंद्रीय बजट वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक बजट है, जो देश को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में निर्णायक भूमिका निभाएगा।

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This