उद्यमिता जागरूकता शिविर सम्पन्न : युवाओं को स्वदृरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए किया गया प्रोत्साहित

Must Read

कोरबा 03 फरवरी 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के अंतर्गत युवाओं एवं इच्छुक उद्यमियों को स्व-रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सिंघिया, विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा के प्रबंधक एवं पीएमएफएमई के डीआरपी द्वारा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों को स्वयं का सेवा व्यवसाय या उद्यम स्थापित करने हेतु उपलब्ध विभिन्न लाभों, सब्सिडी, ऋण सुविधाओं तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वावलंबन की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, भाजपा मंडल एवं जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सभापति चतुर्भुवन नायक, जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह, विष्णु यादव, ग्राम पंचायत सिंघिया के सरपंच मनोज टेकाम, उपसरपंच देव नारायण डिक्सेना, उमेश डिक्सेना सहित पंचगढ़, सिंघिया, मलदा और कोरबी पंचायत के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

Petrol-Diesel पर Fake News Alert: सरकार ने दी चेतावनी, अफवाह फैलाने पर होगी कानूनी कार्रवाई

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि देश में...

More Articles Like This