दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन नवीन से की मुलाकात, देखिए विडिओ

Must Read

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के विकास, सुरक्षा और विभिन्न विकासात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री साय ने अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के हित में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा।
JB News Korba | मनीष जायसवाल

- Advertisement -
Latest News

मातृत्व नीलामी पर चढ़ा, खरीदार पूंजीपति निकले: पत्थलगांव बना ‘बच्चा बिक्री’ का नया हॉटस्पॉट!

पत्थलगांव। "माता कुमाता नहीं होती..."—लीजिए, इस सदियों पुरानी घिसी-पिटी कहावत पर पत्थलगांव के तिलडेगा (शांतिपारा) से एक करारा तमाचा...

More Articles Like This