कुदमुरा में सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से बच्चों ने जाना सर्प व वन्यजीवों का महत्व,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। कुदमुरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सर्प संरक्षण एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मद्रास क्रोकोडाइल बैंक ट्रस्ट एवं यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड (CSR) सहयोगी संस्था के रूप में सहभागी रहे।


कार्यक्रम के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को सांपों की पहचान, उनकी पारिस्थितिकीय भूमिका, सुरक्षित रेस्क्यू प्रक्रिया, तथा सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों के वैज्ञानिक समाधान की विस्तृत जानकारी दी गई।
करीब 200 से अधिक छात्र–छात्राओं एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर जीवन रक्षक जानकारियाँ प्राप्त कीं।
कार्यक्रम में जितेंद्र सारथी ने पीपीटी के माध्यम से बच्चों को विषैले एवं विषहीन सांपों की पहचान, सर्पदंश होने पर क्या करें और क्या न करें, तथा अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य
सांपों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना
मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करना
सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों में सही व वैज्ञानिक व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक करना
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता चक्रवर्ती, एन.सी. पटेल, राजीव आदित्य, के.जे. तुर्की, बी.एन. पटेल, हर्षिता साहू, नशीम खान, एन.के. पटेल, पवन दास, रेस्क्यू प्रमुख जितेंद्र, वनस्पति विशेषज्ञ सुश्री प्रियंका नेताम सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया गया।
JB News Korba | Chhattisgarh
Manish Jaiswal JB ❤️❤️❤️

- Advertisement -
Latest News

⚠️ कोरबा में दो सड़क हादसे: युवक और शिक्षक की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

कोरबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक शिक्षक की मौत हो...

More Articles Like This