कोरबा में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार,देखिए विडिओ

Must Read

कोतवाली पुलिस ने चोरी की हीरो बुलेट की बरामद
कोरबा | छत्तीसगढ़
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।


पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस लगातार अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच वह अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BU 8550) को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था। लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।
मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर तीन युवकों से पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
गिरफ्तार आरोपी
शुभम खत्री (23 वर्ष), निवासी संजय नगर, कोरबा
आकाश मेहर (28 वर्ष), निवासी लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा
राकेश यादव (26 वर्ष), निवासी लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा
तीनों आरोपियों को 07 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 20 फरवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

निहारिका में गूंजा भाजपा का जोश, मंत्री केदार कश्यप के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह,देखिए विडिओ

कोरबा। वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी...

More Articles Like This