ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक पुलिस-यातायात पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग, अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

Must Read

कोरबा, 09 फरवरी । जिले में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष पेट्रोलिंग अभियान चलाया। यह पेट्रोलिंग ट्रांसपोर्ट नगर से लेकर पॉम मॉल क्षेत्र तक की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सक्रिय मौजूदगी रही। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और यातायात नियमों के पालन की भी जांच की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले स्वयं मौजूद रहे और उन्होंने टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल, परमेश्वर राठौर, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीम सेन यादव तथा एएसआई मनोज राठौर भी अभियान में शामिल रहे। अधिकारियों ने मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।

पुलिस टीम ने रास्ते में वाहनों की जांच भी की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश दी। बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज और संदिग्ध रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए इस तरह की पेट्रोलिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा: नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, परिजनों को नहीं दी सूचना – परिवार का हंगामा; पुलिस जांच शुरू ,देखिए विडिओ

कोरबा । छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के खरमोरा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान एक मरीज की...

More Articles Like This