Saturday, February 14, 2026

विकास को मिली रफ्तार: कोरबा में 36.54 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, मंत्री लखन लाल देवांगन का प्रयास हुआ सफल

Must Read

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से 25 करोड़ और जिला खनिज न्यास मद से 11.54 करोड़ की राशि स्वीकृत

कोरबा। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत कोरबा शहर के विकास को एक नई दिशा मिलते हुए बड़ी सौगात मिली है। कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से 36.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौरव पथ को प्रदेश सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से जैन चौक तथा आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक बनाया जाएगा, जिससे शहर में यातायात सुगम होगा और नागरिकों को आधुनिक सड़क सुविधा मिलेगी।

2.8 किलोमीटर लंबे गौरव पथ के लिए कुल 36.54 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत 25 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री नगरोतथान योजना और शेष 11.54 करोड़ की राशि की स्वीकृति जारी हुई है।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि उक्त महत्वपूर्ण कार्य से कोरबा शहर की यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। कोरबा शहर के मुख्य मार्ग पर आवागमन को नई रफ़्तार मिलेगी। मंत्री देवांगन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्रीओ पी चौधरी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Latest News

एक्सीडेंट से दोहरा सदमा: रॉन्ग साइड से ट्रेलर घर के आंगन में घुसने से बर्तन धो रही गर्भवती महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों...

कोरबा। हरदीबाजार के मुड़ापार बाजारपारा में रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर के सड़क किनारे घर के आंगन में घुसने...

More Articles Like This