नल जल योजना की सूख गई पाइपलाइन

Must Read

जांजगीर-चांपा जिले से लगे ग्राम खोखरा में इन दिनों पेयजल को लेकर गंभीर समस्या बनी हुई है। गांव में नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछा दी गई है और करीब दो महीने तक नलों में पानी भी आया, लेकिन पिछले दो माह से किसी भी नल में पानी नहीं पहुंच रहा है।
पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे खासकर महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद जिला प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान गांव की महिलाओं ने उन्हें आवेदन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया और जल्द समाधान की मांग की।

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर शीघ्र पेयजल व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही नलों में फिर से पानी मिलने लगेगा।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा की कुसमुंडा खदान में फिर मौत: डंपर हादसे में कर्मचारी की गई जान,देखिए विडिओ

कोरबा, 21 जून। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रहे हादसों ने कर्मचारियों के सब्र का बांध...

More Articles Like This