Tuesday, February 17, 2026

कोरबा में खेल उत्सव का आगाज़, केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 22वें वर्ष में प्रवेश,देखिए विडिओ

Must Read

स्वर्गीय केशव लाल मेहता की स्मृति में आयोजित केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के 22वें वर्ष के शुभारंभ अवसर पर प्रेस क्लब कोरबा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ संजू देवी राजपूत ने किया।

कोरबा का बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 22वें वर्ष के आयोजन का आज डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थियेटर ऑडिटोरियम (घंटाघर मैदान) में शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के पहले मैच में एसईसीएल कोरबा व सीएसपीडीसीएल के बीच मुकाबला हो रहा है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आमजन व क्रिकेट प्रेमियों के लिए घर बैठे मोबाइल से सीधा प्रसारण देखने यूट्यूब लाइव की व्यवस्था की गई है। नीचे दिए गए लिंक पर जाकर मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं….


यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता न केवल उभरती खेल प्रतिभाओं को सशक्त मंच प्रदान करती है, बल्कि स्वर्गीय केशव लाल मेहता जी की स्मृतियों को भी जीवंत बनाए रखती है। आयोजन समिति एवं प्रेस क्लब कोरबा की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छाएं प्रेषित की गईं।


कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद पंकज देवांगन, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष राजू ठाकुर, संरक्षक मनोज शर्मा, सचिव कमलेश यादव, नागेंद्र श्रीवास, शेख अशलम, विजय खेत्रपाल, रवि पी सिंह, हीरा राठौर, ई जयन, नीलम पड़वार सहित विभिन्न टीमों के खिलाड़ी, दर्शक और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द के संदेश के साथ हुआ, जिसने कोरबा के खेल जगत में नई ऊर्जा का संचार किया।

- Advertisement -
Latest News

मासूम बच्ची की कब्र से छेड़छाड़, मिली डरा देने वाली चीजें, हाल देख पुलिस के भी उड़े होश

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गुंडरदेही इलाके के माहुद बी गांव में एक मासूम बच्ची...

More Articles Like This