एसईसीएल कुसमुंडा में डम्फर ऑपरेटर हर्षवर्धन शर्मा हुए सेवा-मुक्त, भावभीनी विदाई

Must Read

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में वर्ष 1991 से डम्फर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ हर्षवर्धन शर्मा आज विधिवत सेवा-मुक्त हो गए। लंबे समय तक समर्पित सेवा देने के बाद उनके सेवानिवृत्त होने पर संस्थान में भावनात्मक माहौल रहा।
इस अवसर पर वीटीसी (वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना की। सहकर्मियों ने कहा कि श्री शर्मा ने सदैव जिम्मेदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
वर्ष 1994 से वे को-ऑपरेटिव सोसायटी में लगातार प्रबंधक के पद पर भी दायित्व निभाते रहे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 29 वर्षों के कार्यकाल में उन्हें कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा।
विदाई समारोह में उनके परिवार के सदस्य, मित्रगण एवं शुभचिंतक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की कामना की।

- Advertisement -
Latest News

चिरायु योजना से नमन को मिली नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन के बाद फिर लौटी खुशियां,देखिए विडिओ

कोरबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत कोरबा जिले के 16 वर्षीय नमन कुमार डहरिया को निःशुल्क हृदय...

More Articles Like This