कोरबा में पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों संग खेली फूलों की होली, लिया आशीर्वाद,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं, ऐसे वृध्दजनों के लिए कोरबा पुलिस का परिवार अपनेपन की छांव बनकर इन्हें सुकून प्रदान कर रहा है। कोई भी तीज-त्यौहार का मौका हो या राष्ट्रीय पर्व का अवसर, सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र पुलिस परिवार के माध्यम से इनको खुशियों के पल देने में एक कदम आगे रहता है।


इस होली के अवसर पर भी पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी ASI विभव तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में खास तैयारी को मूर्त रूप दिया। उनके आग्रह पर कोरबा एएसपी लखन पटले, कटघोरा एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर, सीएसपी कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी, कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय ने प्रशांति आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ फूलों की होली खेली और उनसे आशीर्वाद लिए।

काफी आत्मीयता पूर्ण माहौल में यह सारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। वृद्धजनों की आंखे छलक उठी। आत्मीय और भावविभोर कर देने वाले इस क्षण में मन भर कर इन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें आश्वस्त किया कि उनको अपना बेटा-अपना भाई मानकर उनसे हर सुख-दु:ख साझा करें।

होली खेलने के पश्चात सभी वृद्धजनों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया और उनके साथ अधिकारियों ने भी भोजन किया। इस अवसर पर सर्वमङ्गला पुलिस सहायता केंद्र के उपस्थित स्टाफ ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
ASI विभव तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से इस तरह का आयोजन आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है। साथ ही पुलिस परिवार के लिए भी ऐसे क्षण गौरवमयी होते हैं।

- Advertisement -
Latest News

KORBA:-जिले में मिलेगा आधुनिक इलाज का नया केंद्र- 7 मार्च को शुरू होगा 100 बेड का ‘शिवाय हॉस्पिटल……

कोरबा । कोरबा शहर में स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में 7 मार्च 2026 को कोरबा...

More Articles Like This