KORBA : प्रशांति वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया…

Must Read

कोरबा,09 मार्च । नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा संचालित प्रशांति वृद्धाश्रम में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। प्रशांति वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग महिलाओं ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सेलिब्रेट् किया। इस दौरान महिला बुजुर्गों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने का उद्देश्य बताया गया। उन्हें बताया गया कि यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी भूमिका को पहचान देने को समर्पित है। 

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की भी जानकारी दी गई। कई और संस्थाओं ने भी प्रशांति वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया। गौरतलब है कि नवदृष्टि समाजसेवी संस्था द्वारा प्रशांति वृद्धाश्रम का संचालन 20 वर्षों से किया जा रहा है। वर्तमान में यहां 27 महिला, पुरुष बुजुर्ग निवासरत हैं। संस्था द्वारा किसी भी प्रकार का सरकारी अथवा गैर सरकारी अनुदान नहीं लिया जाता है। संस्था द्वारा स्वंय के स्रोत तथा जनसहयोग से वृद्धाश्रम का संचालन किया जाता है।

- Advertisement -
Latest News

मोबाइल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, स्वास्थ्य रिकॉर्ड रखें डिजिटल रूप में सुरक्षित

कोरबा 09 मार्च 2026/ राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के...

More Articles Like This