भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम घोषित, मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष व पवन सिन्हा बने मीडिया प्रभारी

Must Read

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को गति देने तथा पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की।
यह घोषणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा के बाद की गई है।
नई टीम में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय चंद्रा और रामेश्वर सोनी को जिला महामंत्री बनाया गया है, जो संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पवन सिन्हा को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने मीडिया तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से इन कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उनसे अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा संगठन का एक मजबूत स्तंभ है और यह समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलने से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश जायसवाल, अजय चंद्रा, रामेश्वर सोनी, पवन सिन्हा, शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

- Advertisement -
Latest News

NEET Exam Cancelled: पेपर लीक के बाद नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

NEET Exam Cancelled: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक की घटना के बाद मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने...

More Articles Like This