कोरबा में ममता बनर्जी का पुतला दहन, राष्ट्रपति के कथित अपमान को लेकर भाजपा का प्रदर्शन,देखिए विडिओ

Must Read


कोरबा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee द्वारा राष्ट्रपति Droupadi Murmu के दौरे के दौरान कथित प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के Korba शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।


मंगलवार को शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष Gopal Modi के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान देश की गरिमा के खिलाफ है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद की मर्यादा का सम्मान सभी को करना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक होती हैं और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्तर पर राष्ट्रपति का अपमान हुआ है तो यह बेहद निंदनीय है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकारों से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग भी की। प्रदर्शन के बाद पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ।

- Advertisement -
Latest News

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में मेहुल गुप्ता ने पूरे जिले में किया टॉप, 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान

कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6...

More Articles Like This