कोरबा। ढेलवाडीह क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबे समय से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोलने की मांग की है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। मामूली बीमारी या दुर्घटना होने पर भी लोगों को इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को ज्ञापन देकर न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभाग का रवैया ढुलमुल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का होना जरूरी है, क्योंकि इससे लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सकता है और गंभीर मरीजों को तुरंत बड़े अस्पताल रेफर किया जा सकता है। स्थानीय लोगों की मानें तो अक्सर ढेलवाडीह कटघोरा । बाईपास, बाकी मोंगरा रोड, सुतर्रा बाईपास मार्ग पर आए दिन बड़ी घटना और रोड दुर्घटना घटित होते रहती है, पीएचसी होने से तत्काल प्रारंभिक उपचार के माध्यम से लोगों की जान बचाई जा सकती है। लोगों को राहत दिया जा सकता है। इस बात को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने मांग भी की है पर कोई ठोस पहल न होने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Must Read
Latest News
कोरबा: हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की...
कोरबा, 16 मार्च । हर पांच साल में पत्नी बदलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक...















