KORBA: सर्वमङ्गला पुल पर फांसी लगाई युवक ने,पहचान का प्रयास

Must Read

कोरबा। कोरबा से कुसमुंडा जाने वाले मार्ग पर हसदेव नदी के ऊपर निर्मित रेलवे के सेकंड नंबर पुल के गार्टर से लटक कर एक अज्ञात ने फांसी लगा ली है। आज सुबह फंदे पर लटके हालत में युवक को स्थानीय लोगों ने देखा और सूचना सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र में दी। इस युवक ने पुल के निचले हिस्से में जाकर चुनरी के सहारे इस घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सहायता केंद्र प्रभारी ASI वैभव तिवारी मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक का शव फंदे से नीचे उतारा गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकती है। उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। मृतक की पहचान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उपरांत ही आगे की जानकारी प्राप्त हो सकेगी

- Advertisement -
Latest News

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पीएम आवास में बड़ा भ्रष्टाचार, 48 अपात्रों को लाभ, मृतकों के नाम भी जारी हुई किस्त, तिलकेजा में जिला जांच...

कोरबा। पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में कोरबा जिला...

More Articles Like This