CG : BP मशीन में छिपाकर मंगाता था कोकीन ,आरोपी गिरफ्तार ,जानें कैसे हुआ हाईटेक ड्रग तस्करी का खुलासा…

Must Read

रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबारियों के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में एक आरोपी (Raipur drug trafficking case BP machine cocaine)बीपी मशीन की आड़ में कोकीन मंगाकर शहर में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने इस हाईटेक स्मगलिंग का खुलासा करते हुए शंकर नगर निवासी कृष्ण गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवेन्द्र नगर इलाके में एक व्यक्ति कार में कोकीन लेकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के वाहन से एक कोरियर पैकेट बरामद हुआ, जिसमें बीपी मशीन के अंदर छिपाकर कोकीन रखी गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी इस तरीके से दूसरे राज्यों से ड्रग्स मंगाकर रायपुर में खपाता था, ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.55 ग्राम कोकीन (करीब 2.27 लाख रुपये मूल्य), एक कार, आईफोन समेत कुल 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This