दीपका के शक्तिनगर कॉम्प्लेक्स में आग, समय रहते बुझी लपटें

Must Read

कोरबा। कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत शक्तिनगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत की दुकान में अचानक आग लग गई। समय रहते CISF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2 बजे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स स्थित एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

तुरंत मौके पर पहुंची CISF टीम
सूचना मिलने पर सहायक कमांडेंट सुमन सिंह के नेतृत्व में CISF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

बल के जवानों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और साथ ही आसपास की दुकानों को खाली कराकर आग को फैलने से रोका। उनकी तत्परता और सूझबूझ के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दुकान को नुकसान
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय दुकान बंद थी और आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। हादसे में दुकान के अंदर रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गए, जिससे संचालक को आर्थिक नुकसान हुआ है।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई और कोई जनहानि नहीं हुई। CISF की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने सराहना की है।

- Advertisement -
Latest News

कला और करुणा का ऐतिहासिक संगम: “मैं अनिकेत हूँ” नाटक ने कोरबा में रचा नया कीर्तिमान

रोटरी क्लब कोरबा एवं महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संयुक्त आयोजन से निर्धन प्रतिभावान बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु जुटी...

More Articles Like This