कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्त इलाके निहारिका घंटाघर स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने देर रात अचानक विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई।
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस की तत्परता से बड़ा विवाद टल गया।
मामले में पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल विवाद की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।















