एनटीपीसी की बेईमानी का विरोध शुरू, मुआवजा राशि न देने से नाराज ग्रामीणों का आंदोलन शुरू ,राखड़ परिवहन में लगे वाहनों को रोक ग्रामीणों ने, देखिए वीडियो

Must Read

एनटीपीसी कोरबा के धनरास स्थित रखड़ बांध से राख का परिवहन ग्रामीणों ने बाधित कर दिया है। शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मार्ग पर अनेक भारी वाहन जहां तहा खड़े हो गए हैं  एनटीपीसी कोरबा के राखड बांध से उड़ने व बहकर बाहर आने वाली राख ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है।

इससे परेशान ग्रामीण निरंतर न्याय की गुहार लगाते रहे लेकिन जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अनिश्चितकालीन आंदोलन का सहारा ले लिया। फल स्वरुप धनरास रखड़ बांध से परिवहन होने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया आंदोलनरत ग्रामीणों का कथन है कि बांध से उड़ने वाली राख से परेशान लोगों के लिए रखड़ डस्ट क्षतिपूर्ति का प्रावधान किया गया है लेकिन अनेक आंदोलन के बाद भी यह राशि ग्रामीणों को उपलब्ध नहीं कराई गई ग्रामीणों ने बताया की कई बार आंदोलन किया गया जिसमें घमौटा गांव के समीप वाटर पंप को प्राथमिकता देने का वचन तो दिया गया लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया

- Advertisement -
Latest News

कोरबा ब्रेकिंग: उमस भरी गर्मी का ‘टॉर्चर’, बूंदाबांदी ने बढ़ाई बेचैनी; राहत की उम्मीद…

कोरबा।  औद्योगिक नगरी कोरबा में मौसम के मिजाज ने लोगों को बेहाल कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से...

More Articles Like This