कोरबा में सुरक्षा गार्ड से मारपीट के बाद लापता, घटना से मचा हड़कंप,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। पुराना बस स्टैंड स्थित अनंत इमैजिन सोसाइटी परिसर में सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। मारपीट के बाद गार्ड के लापता होने की खबर सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है।


जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे नशे में धुत एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड राम नारायण के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि सोसाइटी परिसर के अंदर शराब पीने से मना करने पर आरोपी युवक भड़क गया और गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के दौरान आरोपी के साथी मौके से फरार हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट इतनी गंभीर थी कि इसके बाद से ही गार्ड राम नारायण का कोई पता नहीं चल पाया है। गार्ड कहां है और किस हालत में है, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और गार्ड की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा, थार समेत कई वाहन रडार पर,देखिए विडिओ

कोरबा | 23 मार्च 2026जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सख्त कदम...

More Articles Like This