मुआवजा और नौकरी के बिना किसी भी बैठक का होगा विरोध , हरदी बाजार क्षेत्र के खदान से प्रभावित होने वालों का निर्णय,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा।  एसईसीएल की दीपिका खदान के विस्तार के लिए हरदी बाजार क्षेत्र की अधिग्रहित की जाने वाली भूमि से प्रभावित परिवारों ने डी आर आर सी बैठक का विरोध किया है। लोगों का कहना है कि जब तक मुआवजा बसाहट और नौकरी नहीं मिलेगी तब तक विरोध जारी रहेगा

कोरबा जिले के भूविस्थापितो के साथ हुए अन्य को मद्देनजर रख हरदी बाजार क्षेत्र के लोगों ने खदान के लिए अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया है इनका कहना है कि जब तक उन्हें उनका जायज हक नहीं मिल जाता तब तक वह अपनी जमीन देने के लिए की जाने वाली किसी भी बैठक का विरोध करेंगे। ग्राम पंचायत हरदी बाजार के सरपंच की अगुवाई में पंचायत भवन में बैठक रखी गई जिसमें जानकारी दी गई की 27 मार्च को जिलाधीश कार्यालय में डीआरआरसी की बैठक रखी गई है जिसका वह विरोध करेंगे  ग्रामीणों का कथन है की मकान मालिकों को अभी तक मुआवजा राशि नौकरी बसाहट परिसंपत्तियों की सूची उन्हें नहीं दी गई है। ग्रामीणों की मांग है कि पहले उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए उसके बाद ही वह बैठक में शामिल होंगे  इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर अपनी भावनाओं से लोगों को अवगत कराया

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में स्टंटबाजी पर पुलिस का शिकंजा, थार समेत कई वाहन रडार पर,देखिए विडिओ

कोरबा | 23 मार्च 2026जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस लगातार सख्त कदम...

More Articles Like This