कुसमुंडा-लिखित समझौते के बाद शांतिपूर्ण चक्का जाम आंदोलन का हुआ समापन

Must Read

कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र के इमलीछापर चौक पर लंबे समय से अधूरे पड़े ओवरब्रिज और आधे अधूरे फोरलेन सड़क निर्माण के विरोध में  चक्काजाम आंदोलन शुरू किया गया था। सुबह 11 बजे से शुरू हो  कर पुरे साढ़े चार घंटे तक आंदोलन जारी रहा इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारी और आमजन शामिल हुए हैं।

  प्रशासन ने पहल करते हुए आंदोलन स्थल पर पी डब्लू डी, नगर निगम ,एस ई सी एल के अधिकारियों को बुलवाया और मामले के निराकरण के संबंध में आंदोलनकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों  ने चर्चा की लिखित में आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन का समापन हो गया है पी डब्लू डी द्वारा शीघ्र ही सड़क फोरलेन निर्माण की बात कही गई है एवं सर्वमंगला से लेकर कुचेना मोड तक स्ट्रीट लाइट लगवाने के बाद भी कही गई है साथ ही आए दिन लगने वाले जाम के लिए ऊपर वाली रोड से बड़ी वाहनों को और हल्के वाहनो के लिए नीचे वाले रोड में चलेगी व्यवस्था के लिए एस ई सी एल ने पांच कर्मचारियों की ड्यूटी वहां लगाए जाने के बाद कही है कुल मिलाकर कांग्रेसियों का या चक्का जाम शांतिपूर्वक एवं सफल रहा कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष एवं ग्रामीण अध्यक्ष तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटी , युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विशेष रूप से सक्रिय रहे साथ ही विभिन्न संगठन समाजसेवी संगठन व्यापारिक संगठन श्रमिक संगठनो ने भी  अपनी हिस्सेदारी निभाई आंदोलन से ऐसा लगता है कि काफी दिनों से  रुका हुआ विकास कार्य  पुरे हो सकता है आगे आगे देखते हैं होता है क्या

- Advertisement -
Latest News

KORBA BREAKING: रील के चक्कर में बाबा के भक्त भिड़े… कथा से ज्यादा अमरजीत और बसंत अग्रवाल की चर्चा

कोरबा।शहर में इन दिनों चल रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से ज्यादा चर्चा अब भक्तों के बीच हुए...

More Articles Like This