बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी…..पोल्ट्री फार्म व प्रवासी पक्षियों की निगरानी के निर्देश जारी

Must Read

कोरबा l पशु चिकित्सा विभाग ने बिलासपुर के शासकीय पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाने पर अलर्ट जारी किया है। उप संचालक ने पशु चिकित्सा अधिकारियों पोल्ट्री फार्म और प्रवासी पक्षियों पर निगरानी रखने आदेश जारी किया है। पशु चिकित्सा विभाग ने बताया कि जिले में अभी तक बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसके बाद भी सतर्कता बरती जा रही है। सभी ब्लॉक में एक्शन प्लान का कड़ाई से पालन करने कहा गया है।
बाजारों, अधिक बतख आबादी वाले क्षेत्र, जल निकाय, जंगली पक्षियों के घोंसले वाली जगह पर विशेष निगरानी रखने कहा गया है। असामायिक या अधिक संख्या में पक्षियों की मृत्यु की सूचना जिला कार्यालय को देने कहा गया है, ताकि शव नमूना रोग अन्वेषण प्रयोगशाला भेजे जा सकें। जिले के जिन स्थानों में प्रवासी पक्षियों की आवाजाही है, वहां विशेष निगरानी रखने कहा गया है। इसके साथ ही शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने कहा गया है। जहां भी बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाते हैं इसकी सूचना तुरंत मिल सके। इसके अलावा बाजार, चिड़ियाघर, पोल्ट्री फार्म में जैव सुरक्षा संबंधी उपायों को मजबूत करने कहा गया है। बर्ड फ्लू के लिए पहले से ही एक्शन प्लान बना हुआ है। इसका पालन करने सभी संबंधितों को कहा गया है।

- Advertisement -
Latest News

भू अर्जन मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। घरघोड़ा क्षेत्र एसईसीएल द्वारा ग्राम पोरडा, पोरडी तथा कुर्मीभौना में किये जा रहे भू अर्जन से संबंधित समस्याओं...

More Articles Like This