ग्राम जवाली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन….दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत गांव-गांव तक फैला मजबूत संगठन….कार्यकर्ताओं से आह्वान किया

Must Read

कोरबा l कोरबा जिला कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जवाली में कांग्रेस के “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत एक विशाल एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे संगठन की सक्रियता और आगामी चुनावों को लेकर तैयारियों के संकेत साफ नजर आए।
उक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत गांव-गांव तक फैला मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और सरकार की योजनाओं व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। वहीं पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने और आगामी चुनावों के लिए अभी से रणनीतिक तैयारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रदेश संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला अध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर, जिला महामंत्री संतोषी पाटले, सांसद प्रतिनिधि गोपाल यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष गोरेलाल यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक में दिलीप सिंह, रामनारायण पटेल, अशरफ मेमन, गुलशन जायसवाल, जनपद सदस्य कमल बेलदार, शत्रुघ्न सिंह, कन्हैया कुर्रे, राजेंद्र यादव, मनमोहन राठौर, विकास सिंह, हर्षिता राजपूत, प्रशांति सिंह, उषा राठौर, सजन सिंह, लल्लू सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest News

हत्या या आत्महत्या ? जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला दो युवकों का शव,जांच में जुटी पुलिस।

कोरबा जिले के बाल्को थाना क्षेत्र के बेलाकछार जंगल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों...

More Articles Like This