LPG के बढ़ेंगे दाम? टैक्स,ट्रेन टिकट, सैलरी से सेविंग तक…1 अप्रैल से पेट्रोल में मिलावट! दो दिन बाद क्या-क्या बदलेगा ?

Must Read

Rules Change from 1st April: खाड़ी देश में जारी जंग के बीच घरेलू LPG सिलेंडर के दाम पहले ही 60 रुपये बढ़ाए जा चुके हैं. वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 112 डॉलर के पार जा चुकी है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच लोगों के मन में इस बात का डर सता रहा है कि, 1 अप्रैल को जब तेल कंपनियां LPG कीमतों की समीक्षा करेंगी तो कीमतों में इजाफा हो सकता है? हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां सिलेंडरों की कीमत की समीक्षा करके रेट्स तय करती है. अब ये तो 1 अप्रैल को ही पता चलेगा कि युद्ध के बीच कीमतें और बढ़ती या फिर स्थिर रहेगी. हालांकि, रेल टिकट से लेकर ATM कार्ड, PAN कार्ड, बैंक, इनकम टैक्स, पेट्रोल से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे.

1 तारीख से बदल जाएगा इनकम टैक्स का नियम

1 अप्रैल 2026 से नया इनकम टैक्स (New Income Tax Act) लागू हो जाएगा. नया इनकम टैक्स कानून 1961 के कानून की जगह लेगा. टैक्स नियमों को सरल बनाने के लिए सरकार ने यह बदलाव किया है. नए इनकम टैक्स नियम के तहत ITR फाइलिंग की डेट बदलेगी. नए नियम के बाद टैक्सपेयर्स 31 अगस्त तक आईटीआर फाइल कर सकेंगे. वहीं रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने की तारीख भी बदल जाएगी. नए नियम के बाद रिवाइज्ड रिटर्न की तारीख पेनेल्टी के साथ 31 मार्च हो जाएगी. वहीं 1 अप्रैल से एसेसमेंट ईयर की जगह टैक्स ईयर लिखा मिलेगा. नए आयकर कानून के तहत TCS, TDS, TAN के नियम में भी बदलाव होंगे.

- Advertisement -
Latest News

अंबिकापुर में PHE पर भ्रष्टाचार के आरोप…! ठेकेदार ने दी आत्मदाह की चेतावनी

अंबिकापुर, 29 मार्च। PHE Corruption : अंबिकापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) एक बार फिर विवादों में घिर गया है।...

More Articles Like This