संसद में गूँजा छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का मुद्दा: सांसद ज्योत्सना महंत ने सरकार को घेरा,देखिए विडिओ

Must Read

नई दिल्ली ।  छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। हाल ही में संसद सत्र के दौरान कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने इस गंभीर विषय को उठाते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए।

नियमों के हवाले से रोकने की कोशिश, पर डिगी नहीं सांसद

सांसद महंत ने जब छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ जिलों में अफीम की खेती का मामला उठाया, तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। हालांकि, सांसद ने अपनी बात जारी रखी और प्रदेश की युवा पीढ़ी के भविष्य का हवाला देते हुए इस अवैध कारोबार को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस का आरोप: भाजपा नेताओं का मिल रहा संरक्षण

दुर्ग में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में अफीम की खेती पाए जाने पर  कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सरक्षण देने का आरोप  लगाया है। कांग्रेस का दावा है कि यह सब सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है। रायगढ़ और बलरामपुर में भी ऐसे मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री सीतारमण का जवाब

विपक्ष के तीखे सवालों के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में मोर्चा संभाला। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों के खिलाफ निरंतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Latest News

पथ विक्रेताओं को व्यवसाय हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है पीएम स्वनिधि योजना – महापौर,देखिए विडिओ

कोरबा 17 जून 2026 - महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महती योजना प्रधानमंत्री...

More Articles Like This