कोरबा। घण्टाघर स्थित आईडीएसएमटी (बिलासा ब्लड बैंक के पास) काम्पलेक्स स्थित “द चाय बार” नामक दुकान के संचालक द्वारा अतिक्रमण कर सार्वजनिक सीढ़ी पर दीवाल उठाकर कब्जा कर लिया है। जिसकी शिकायत निगम आयुक्त से जितेन्द्र श्रीवास और सुमित निर्मलकर ने की है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि घण्टाघर स्थित आई.डी.एस.एम.टी. (बिलासा ब्लड बैंक के पास) काम्पलेक्स स्थित “द चाय बार” नामक दुकान का संचालन किया जा रहा है। जहां के संचालक द्वारा नगर निगम घण्टाघर काम्पलेक्स में सार्वजनिक उपयोग हेतु बनाए गए सीढ़ी पर दीवाल उठाकर कब्जा कर लिया गया है और सीढ़ी को बंद कर दिया गया है। निगम के बरामदा को भी अपने दुकान में समाहित कर अपना व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है। साथ ही संचालक द्वारा उक्त जगह पर नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राओं को धूम्रपान करवाया जा रहा है। सीढ़ी का रास्ता बंद होने से आम जनमानस को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है। उक्त दुकान के 100 मीटर दायरे में अनेक प्रकार के शिक्षण संस्थान एवं कोचिंग सेंटर संचालित है, जिससे यहां आने वाले छात्र-छात्राओं पर बुरा असर पड़ रहा है। मामले में वैधानिक कार्यवाही करते हुए संचालक द्वारा किए गए अवैध कब्जा व सीढ़ी के ऊपर निर्माण को तोडने की मांग उठाई गई है।















