⚠️ कोरबा में दो सड़क हादसे: युवक और शिक्षक की दर्दनाक मौत,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक युवक और एक शिक्षक की मौत हो गई। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।


 पहली घटना – सीताराम चौक, चकचवा पहाड़ के पास
पहली घटना सीताराम चौक चकचवा पहाड़ के पास घटी, जहां ऐतमा नगर निवासी शिवपाल पोर्ते (25 वर्ष) की बाइक सड़क पर पड़े मुरूम के ढेर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


 दूसरी घटना – बरपाली के पास
दूसरी घटना बरपाली के पास हुई, जहां तेज रफ्तार वैगन आर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार पोड़ी उपरोड़ा निवासी शिक्षक जय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर NKH कोरबा रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


 क्षेत्र में शोक, सड़क सुरक्षा पर सवाल
लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर पड़े मुरूम और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This