श्री राकेश पाण्डेय के जन्मदिन पर भिलाई में होगा भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे समर्थक
भिलाई। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के लिए एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 4 अप्रैल 2026 को भव्य रात्रि भोज का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शाम 6 बजे से बंगला नंबर 28, बत्तीस बंगला, वाई ब्रिज के समीप, भिलाई में संपन्न होगा। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, परिवारजन एवं मित्रगण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
















