भेल प्लांट से 200 मीटर पावर केबल चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत दर्री पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भेल कंपनी के दर्री स्थित प्लांट से करीब 200 मीटर पावर केबल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि संघर्षरत बालक को भी मामले में संलिप्त पाया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में अपराधों पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दर्री थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा किया।
बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल 2026 को प्रार्थी कमलकांत ठाकुर ने थाना दर्री में शिकायत दर्ज कराई थी कि भेल कंपनी के प्लांट में रखे लगभग 200 मीटर पावर केबल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने चोरी गए केबल को बरामद कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेश सोनवानी (25 वर्ष), निवासी राजीव नगर, दर्री के रूप में हुई है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, एक विधि संघर्षरत बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
कोरबा पुलिस ने बताया कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी

- Advertisement -
Latest News

दत्तक ग्रहण कार्यक्रम संपन्न, सेवा भारती कोरबा में आयोजित हुआ भावनात्मक समारोह,देखिए विडिओ

सेवा भारती कोरबा के मातृछाया परिसर में आज एक भावनात्मक एवं गरिमामय दत्तक ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

More Articles Like This