दत्तक ग्रहण कार्यक्रम संपन्न, सेवा भारती कोरबा में आयोजित हुआ भावनात्मक समारोह,देखिए विडिओ

Must Read

सेवा भारती कोरबा के मातृछाया परिसर में आज एक भावनात्मक एवं गरिमामय दत्तक ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधिवत गोद भराई की रस्म के साथ दत्तक ग्रहण प्रक्रिया पूर्ण कर एक परिवार को बच्चे को सौंपा गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री अजय पांडेय जी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती श्रद्धा पांडेय जी के साथ उपस्थित रहे। साथ ही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री उत्तम पाठक जी, सेवा भारती कोरबा के अध्यक्ष डा. विशाल उपाध्याय जी एवं श्रीमती प्रीति उपाध्याय जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर डा. विशाल उपाध्याय जी ने सेवा भारती की स्थापना (रामनवमी 2018) से लेकर वर्तमान तक के विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए विभिन्न सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री उत्तम पाठक जी ने दत्तक ग्रहण एवं फोस्टर केयर की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।

मुख्य अतिथि श्री अजय पांडेय जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “वेदों में वर्णित ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का भाव सेवा भारती कोरबा द्वारा सार्थक रूप में निभाया जा रहा है।” उन्होंने मातृछाया में सेवा दे रही यशोदा माताओं के समर्पण की सराहना करते हुए दत्तक ग्रहण करने वाले परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान श्री गोविंद माधव जी द्वारा एकल गीत एवं श्रीमती रेखा सिंह जी द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री गोविंद माधव जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवा भारती से जुड़े अन्य सेवाभावी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

- Advertisement -
Latest News

कार को रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी व बेटे मौत, एसईसीएल कुसमुंडा में पदस्थ था मृतक, साथी कर्मी भी घायल

कोरबा। प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर सकालो के जंगल में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...

More Articles Like This