Must Read

सैफ अली खान 5 दिन बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज:कार से उतरकर खुद चलकर बिल्डिंग के अंदर गए; घर के बाहर सुरक्षा, बेरिकैडिंग की गई

मुंबई,एजेंसी। एक्टर सैफ अली खान को 5 दिन बाद मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 15 जनवरी की रात करीब ढाई बजे उन पर चाकू से हमला किया गया था। सैफ के गले और रीढ़ में गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद सैफ ऑटो से लीलावती अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी सर्जरी हुई और इलाज चला।

सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से घर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे। इस दौरान में सड़क पर लोगों का हंसकर अभिवादन करते हुए दिखे।

जब वे घर पहुंचे तो खुद ही कार से उतरकर बिल्डिंग के अंदर गए। सैफ व्हाइट शर्ट, नीली जींस, काला चश्मा पहने दिखे। उनके पीठ पर पट्टी लगी दिख रही थी।

उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। बेरिकैडिंग की गई है। सैफ अब सतगुरु शरण अपार्टमेंट में नहीं रहेंगे, जहां उन पर हमला किया गया। पास ही फॉर्च्यून हाइट्स इमारत में उनका सामान शिफ्ट किया गया है, ये एक्टर का दफ्तर है।

तड़के 3 बजे क्राइम सीन रीक्रिएट

मुंबई पुलिस ने मंगलवार तड़के क्राइम सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए आरोपी शरीफुल को पुलिस सोमवार रात 1 बजकर 15 मिनट पर लॉकअप से निकालकर सबसे पहले बांद्रा स्टेशन पहुंची।

तड़के 3-4 बजे के बीच उसे सैफ की सोसाइटी में ले जाया गया। आरोपी को ठीक उसी तरह से एक बैग पैक भी पहनाया गया था, जैसा उसने घटना के समय पहना था। फोरेंसिक टीम ने 19 फिंगरप्रिंट कलेक्ट किए। आरोपी बाथरूम की खिड़की से ही सैफ के घर में घुसा था और हमले के बाद यहीं से बाहर भी निकला।

मुंबई पुलिस ने आरोपी शरीफुल को 19 जनवरी की देर रात गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वह बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। शरीफुल 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है।

- Advertisement -
Latest News

भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बस्ती में मनाई अंबेडकर जयंती, ग्रामीणों संग जमीन पर बैठकर किया भोज

कोरबा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने श्रमिक बहुल बस्ती रापखर्रा में मनाया बाबा भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती...

More Articles Like This