अवैध कटाई पर वन विभाग का शिकंजा, सतरंगा के 6 घरों में छापा, देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। वनांचल क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और लकड़ी के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बालको रेंज के सतरंगा क्षेत्र में छापेमारी कर लाखों रुपए मूल्य की साल, बीजा, हल्दू सहित अन्य प्रजातियों की लकड़ी का चिरान जब्त किया गया है।


वन मंडलाधिकारी प्रेमलता यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सतरंगा क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी को चिरान बनाकर घरों में छिपाया गया है और उसे खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
एसडीओ सूर्यकांत सोनी, वन परिक्षेत्र अधिकारी (बालको) जयंत सरकार एवं नव पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी देवव्रत सिन्हा के नेतृत्व में 55 से अधिक वन अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने सर्च वारंट के साथ ग्राम सतरंगा के छह अलग-अलग घरों में दबिश दी।
छापेमारी के दौरान व्यापार के उद्देश्य से अवैध रूप से संग्रहित भारी मात्रा में साल, बीजा, हल्दू एवं अन्य प्रजातियों की लकड़ी का चिरान बरामद किया गया। जब्त लकड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने जब्त सामग्री को विधिवत कब्जे में लेकर संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की सुरक्षा के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

कलेक्टर ने किया चैतमा स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा, 10 अप्रैल 2026/कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत चैतमा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

More Articles Like This