भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत एक सार्थक एवं जनसंपर्क से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Must Read

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के नेतृत्व के आह्वान पर जिला कोरबा में महिला मोर्चा द्वारा इस अभियान को उत्साहपूर्वक संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यक्रम प्रभारी आदरणीय श्रीमती उमा सोनी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार जी के सशक्त नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कोरबा जिला महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष बहनों की सक्रिय सहभागिता रही। अभियान के अंतर्गत बस्तियों में चौपाल लगाकर एवं घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लाभार्थी बहनों से आत्मीय मुलाकात कर उनके अनुभव भी साझा किए गए।

यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और योजनाओं को पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना। 

- Advertisement -
Latest News

स्वतंत्रता दिवस पर साकेत में महापौर करेंगी ध्वजारोहण

कोरबा 14 अगस्त 2026। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगी।...

More Articles Like This