20 मौतों के बाद हलचल: जयसिंह अग्रवाल के साथ कांग्रेस जांच टीम पहुंची प्लांट,देखिए विडिओ

Must Read

⚡ सक्ती ब्रेकिंग: वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट मामले में कांग्रेस जांच कमेटी पहुंची सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जांच कमेटी आज मौके पर पहुंचकर घटना की गहन जांच कर रही है।


इस जांच दल में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सहित कई विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हैं। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की दिशा में रिपोर्ट तैयार करेगी।


बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्लांट में हुए इस भयावह विस्फोट में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

- Advertisement -
Latest News

खाद्य तेल के पैकेट में अब नहीं चलेगा 800-900 ग्राम का खेल 0 1 सितंबर से नए मानक लागू

कोरबा। खाद्य तेल के पैकेट में कम वजन भरकर मनमानी कीमत वसूलने के चलन पर अब रोक लगने जा...

More Articles Like This