कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा की नवीन कार्यकारिणी (वर्ष 2026-28) के गठन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत करते हुए समाज के सभी अग्र बंधुओं से आशीर्वाद एवं सहयोग की अपील की है।
बोलबम ट्रेडर्स, निहारिका से जुड़े आशीष गोयल लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और अग्रवाल सभा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज की सेवा में समर्पित रहेंगे।
उन्होंने समस्त अग्र बंधुओं से निवेदन किया है कि उन्हें उपाध्यक्ष पद हेतु समर्थन प्रदान करें, ताकि वे समाज के विकास और एकता के लिए बेहतर कार्य कर सकें।
यह कार्यक्रम 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक श्री अग्रसेन भवन, कोरबा में आयोजित किया जाएगा, जहां समाज के सदस्य अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।















