कोरबा प्रेस क्लब द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व रक्तदान शिविर का आयोजन कल

Must Read

कोरबा। शहर में समाजसेवा और जनहित की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए कोरबा प्रेस क्लब द्वारा सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को  सुबह 11 बजे से दो महत्वपूर्ण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विजय सिंह स्मृति एवं स्वर्गीय रमेश पासवान स्मृति में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत टी.पी. नगर स्थित तिलक भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आम नागरिकों की जांच की जाएगी, वहीं रक्तदान शिविर में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।
आयोजकों ने बताया कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा उपहार है और समय पर जांच ही इसका सच्चा आधार है”, इसी उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। साथ ही रक्तदान को “सबसे बड़ा दान” बताते हुए इसे पुण्य कार्य के रूप में अपनाने की अपील की गई है।


कोरबा प्रेस क्लब ने शहरवासियों से इस जनहितकारी पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें।

- Advertisement -
Latest News

कोरबा में वन विभाग का पौधरोपण अभियान:कब्जामुक्त जमीन पर लगाए नीम-सागौन, वन महोत्सव में हाथियों से बचाव के उपाय बताए गए

कोरबा वन मंडल के करतला वन परिक्षेत्र में वन महोत्सव के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘एक...

More Articles Like This