Fire Accident : चिता की चिंगारी बनी तबाही का कारण, कोरबा में घर जलकर खाक

Must Read

कोरबा जिले के बांगों थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां अंतिम संस्कार की चिता से निकली चिंगारी ने एक ग्रामीण का आशियाना पूरी तरह राख कर दिया। तेज़ हवाओं और भीषण गर्मी के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया

घटना के समय घर में पिता और उसके दो बच्चे मौजूद थे। जैसे ही आग फैलने लगी, तीनों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत घर से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा राशन और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ग्रामीणों की मदद से बुझी आग, घर का सारा सामान जलकर नष्ट

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पास के कुएं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जल चुका था।

इस हादसे ने एक बार फिर गर्मी के मौसम में आगजनी के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय प्रशासन से लोगों को सतर्क रहने और ऐसे हादसों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

- Advertisement -
Latest News

भारतमाला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर छापा

रायपुर। भारतमाला परियोजना से जुड़े बहुचर्चित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी गोपाल...

More Articles Like This