नेशनल हाईवे पर अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: कंचन ढाबा सील, पुलिस की सख्ती जारी,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा पुलिस ने अवैध शराब गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा को सील कर दिया। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और पूर्व में की गई जब्ती के बावजूद ढाबा संचालकों द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने के चलते की गई।


जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही उक्त ढाबे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कर संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इसके बावजूद अवैध गतिविधियां बंद नहीं हुईं, जिससे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग के निर्देश पर भूमि स्वामी सुरेंद्र सिंह द्वारा पुलिस की मौजूदगी में ढाबे को विधिवत ताला लगाकर सील किया गया। पूरी प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने क्षेत्र के सभी ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि अवैध शराब बिक्री या सेवन की शिकायत मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गोपाल यादव और आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -
Latest News

रात्रि गश्त में सख्ती: 15 दिनों में 170 संदिग्धों पर कार्रवाई, “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान तेज

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क...

More Articles Like This