थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Must Read

कोरबा, 28 अप्रैल 2026।जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना तथा उन्हें पुलिस सहायता के लिए जागरूक करना था।


कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती प्रतिभा मरकाम ने किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मैत्री महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता, पुलिस से संपर्क करने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सामाजिक अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, उत्पीड़न या समस्या की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई हो सके। साथ ही पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।


कार्यशाला में अभिव्यक्ति ऐप और मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाया।


कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सजग और सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

- Advertisement -
Latest News

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कनकेश्वर धाम, कोरबा कांवरिया संघ के महाभंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के प्रत्येक सोमवार हजारों शिवभक्तों की सेवा, भक्ति और समर्पण का बना अनुपम संगमकोरबा। सावन मास की पावन...

More Articles Like This