दो दिन में 93 वारंटी गिरफ्तार, कोरबा पुलिस का बड़ा अभियान

Must Read

कोरबा (छत्तीसगढ़)। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बीते दो दिनों में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 93 वारंटियों/आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 24 स्थायी वारंटी और 69 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 27 और 28 अप्रैल 2026 को सघन दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को पकड़ा गया।
कार्रवाई का विवरण:
27 अप्रैल 2026: 05 स्थायी वारंटी एवं 45 गिरफ्तारी वारंटी तामील
28 अप्रैल 2026: 19 स्थायी वारंटी एवं 24 गिरफ्तारी वारंटी तामील
दोनों दिनों को मिलाकर कुल 93 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पूर्व में जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार थे। इन पर लगातार निगरानी रखकर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
 पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -
Latest News

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान: घर की सुरक्षा और यात्रा के दौरान सतर्क रहने की अपील

कोरबा।जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग...

More Articles Like This