कोरबा: “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश,देखिए विडिओ

Must Read

कोरबा। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आज थाना बालको नगर क्षेत्र स्थित बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले द्वारा ली गई, जिसमें सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालको निरीक्षक युवराज तिवारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में ट्रांसपोर्टरों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने पर जोर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके

- Advertisement -
Latest News

कोसाबाड़ी में सांसद बृजमोहन अग्रवाल का भव्य अभिनंदन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया जोरदार स्वागत,देखिए विडिओ

हनुमान मंदिर के सामने उमड़ा उत्साह, जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित...

More Articles Like This