कोरबा की बेटी प्रिया पटेल ने 12वीं बोर्ड में लहराया परचम, 83.6% अंक के साथ चार विषयों में डिस्टिंक्शन

Must Read

कोरबा/रामपुर, 29 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर की होनहार छात्रा प्रिया पटेल ने 83.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

प्रिया पटेल, जो संतोष कुमार पटेल और श्रीमती खेमबाई पटेल की पुत्री हैं, ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासित पढ़ाई के दम पर कुल 418 अंक प्राप्त किए। ग्रामीण परिवेश में संसाधनों की सीमाओं के बावजूद प्रिया ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

प्रिया की सफलता की खास बात यह रही कि उन्होंने पांच मुख्य विषयों में से चार में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया। टेलीकम्युनिकेशन में 92 अंक, इतिहास में 89 अंक, हिंदी में 87 अंक और राजनीति विज्ञान में 79 अंक हासिल कर उन्होंने अपनी शैक्षणिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा अर्थशास्त्र और अंग्रेजी में भी उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए।

अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए प्रिया ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, माता-पिता के विश्वास और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियां आती हैं, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। नियमित अध्ययन और रिवीजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर उन्होंने यह सफलता हासिल की। प्रिया का सपना भविष्य में पीएससी की तैयारी कर प्रशासनिक अधिकारी बनना है, ताकि वह समाज की सेवा कर सकें।

प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के साथ-साथ अपने चाचा सुरेश पटेल और बड़े भाई मनीष पटेल के निरंतर प्रोत्साहन को भी दिया। उनकी इस उपलब्धि पर रामपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और प्रिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शिक्षाविदों ने भी प्रिया पटेल की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

- Advertisement -
Latest News

बारिश से पहले बिना सूचना के ढहाए आदिवासियों के मकान, महिलाओं से बर्बरता का आरोप; ग्रामीणों में भड़का भारी आक्रोश

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा (खलारीपारा) में उस वक्त तनाव और आक्रोश की स्थिति निर्मित हो गई,...

More Articles Like This